ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

पुरानी रंजिश के चलते हत्याकांड, तीन की मौत,5 से 6 लोग घायल।

शिवपुरी। नरवर के चकरामपुर गांव में 2 पक्षों में विवाद हो गया। कार में आगजनी, तोड़फोड़ और जानलेवा हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है। मामला नरवर थाना क्षेत्र के चकरामपुर गांव में शुक्रवार रात का है। इसमें मामले में परिवार के कुछ सदस्य भी घायल हैं। घायलों का ग्वालियर के JH अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया। नरवर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा सहित हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, भदौरिया परिवार में 3 मौत के बाद परिजनों ने नरवर थाने के सामने चक्का जाम कर दिया है। बता दें, गणेश विसर्जन के दौरान भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। उस समय एक पक्ष का युवक गोली लगने से घायल हो गया था। तभी से कुशवाह और भदौरिया परिवार के बीच रंजिश चली आ रही हैं। कार में जिंदा जलाने की कोशिश की जानकारी के मुताबिक, चकरामपुर के मुन्ना भदौरिया के परिवार और वीर सिंह कुशवाह के परिवार के सदस्यों के बीच शुक्रवार शाम पहले विवाद हुआ। इसके बाद मुन्ना भदौरिया के परिवार के सदस्य बोलेरो में सवार होकर कही से आ रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने बोलेरो में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी। इस विवाद में गोलियां भी चली। विवाद में मुन्ना भदौरिया, उसकी पत्नी आशा देवी (55), भाई लक्ष्मण और आशा देवी का भतीजा हिमांशु सेंगर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मुन्ना भदौरिया के दोनों बेटे राजेंद्र और भोला भी घायल हुए थे। सभी घायलों को पहले नरवर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। इधर, ग्वालियर में इलाज के दौरान आशादेवी, भतीजा हिमांशु सेंगर (20) और लक्ष्मण भदौरिया (40) की मौत हो गई। बताया गया है कि दूसरे पक्ष के वीर सिंह कुशवाह सहित अन्य सदस्यों का इलाज भी ग्वालियर में जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button