ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

ISI व अर्श डल्ला के इशारों पर अमृतसर खेप पहुंचा रहा था, 3 हैंडग्रेनेड और दो पिस्टल बरामद

अमृतस: मोगा पुलिस की तरफ से पकड़े गए हथियार।पंजाब की मोगा पुलिस ने पाकिस्तान आधारित ISI की सहायत प्राप्त ड्रोन आधारित खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) आतंकवादी माड्यूल का एक और ऑपरेटिव पकड़ने में सफलता हासिल की है। DGP पंजाब गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की कार में से पुलिस ने तीन हैड ग्रनेड और हथियार बरामद किये हैं, जिन्हें वह अमृतसर डिलीवर करने जा रहा था।जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव।डीजीपी यादव ने बताया कि आतंकवादी माड्यूल कैनेडा-आधारित आतंकवादी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला की तरफ से चलाया जा रहा है, जो KTF के कैनेडा स्थित प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर का नज़दीकी साथी है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हीरा निवासी जुझार नगर बठिंडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीन हैड ग्रनेडों के इलावा .30 बोर और 9 एमएम इंपोर्टेड पिस्टल बरेटा समेत 60 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।गग्गू और ज्योति की गिरफ्तारी के बाद मिली सफलताडीजीपी पंजाब ने बताया कि यह कार्यवाही चमकौर साहिब इलाके से दो गुर्गों वीजा सिंह उर्फ गगन उर्फ गग्गू और रणजोध सिंह उर्फ ज्योति की गिरफ्तारी के बाद संभव हो पाई। फ़िरोज़पुर पुलिस ने गांव आरिफके में धान के खेतों में से एक अत्याधुनिक एके- 47 असाल्ट राइफल समेत दो मैगजीनें और 60 जिंदा कारतूस बरामद किये थे। जिनको वीजा सिंह और रणजोध सिंह ने प्राप्त करना था।कोटकपूरा-बाघापुराना रोड पर पकड़ा गया आरोपीडीजीपी यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब से मिली जानकारी के आधार पर मोगा पुलिस ने कोटकपूरा- बाघापुराना रोड पर नाका लगाया। दोषी हरप्रीत हीरा अपनी सफेद रंग की कार नंबर PB03BF1462 में सवार होकर अमृतसर की तरफ जा रहा था। जहां उसने हैंडग्रेनेड और पिस्टल डिलीवर करने थे।अमनदीप बब्बू के इशारे पर हुआ राजीप्राथमिक पूछताछ के दौरान हरप्रीत ने कबूला कि वह अर्श डल्ला का नजदीकी साथी है। उसने यह खेन अर्श डल्ला के करीबी व होशियारपुर जेल में बंद अमनदीप सिंह उर्फ बब्बूके कहने पर उठाई थी और उसी के इशारे पर अमृतसर में हैड ग्रनेड और हथियारों की खेप पहुंचाने जा रहा था।वीजा सिंह व रणजोध ने बॉर्डर से उठाई थी खेपहरप्रीत ने बताया कि इस खेप के पीछे अर्श डल्ला के मनीला स्थित साथी मनप्रीत सिंह उर्फ पीता और अमृतपाल सिंह उर्फ एमी हैं। इन दोनों का संबंध पाकिस्तान में आतंकवादियों के साथ हैं। इन दोनों के आदेशों पर ही यह खेप वीजा सिंह और रणजोध सिंह की तरफ से बॉर्डर एरिया से उठाई थी।जांच में यह भी सामने अया कि मनप्रीत पीता और एमी ने यह खेप मोगा में दो अज्ञात व्यक्तियों को सौंपी थी। जिन्होंने आगे उसको अमृतसर में किसी अज्ञात स्थान पर पहुँचाने के लिए हरप्रीत सिंह उर्फ हीरो को कहा था।

Related Articles

Back to top button