ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच को देखने अहमदाबाद जाएंगे पीएम मोदी, ऑस्ट्रेलियाई पीएम को भी न्योता

विश्व कप 2023 का फाइनल 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचने वाले हैं। पीए मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं इस फाइनल मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्ल्स को भी न्योता भेजा गया है। हालांकि, अभी दोनों के कंफर्मेशन का इंतजार किया जा रहा है।

अहमदाबाद में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को दोपहर के बाद अहमदाबाद पहुंचेंगे। मैच देखने के बाद पीएम गांधीनगर राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। यहां से अगले ही दिन 20 नवंबर की सुबह प्रधानमंत्री राजस्थान के चुनावी दौरे पर रवाना हो जाएंगे। अहमदाबाद में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। इस मैच को यादगार बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी तैयारियों शुरू कर दी हैं। पीएम मोदी इस साल मार्च में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। पीएम मोदी के अलावा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी यह मैच देखने पहुंचे थे।

चौथी बार फाइनल में पहुंची इंडिया 
बता दें कि दो दिन पहले ही न्यूजीलैंड की टीम को 70 रनों से धूल चटाकर भारत ने चौथी बार फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश कर गई है। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह फाइनल मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि दोनों टीमें 20 साल बाद विश्व कप के फाइनल मैच में आमने-सामने होंगी। 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2011 विश्व कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को मात देकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था।

खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया
पीएम मोदी ने सेमीफाइनल जीतने पर बधाई देते हुए कहा था कि भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया। टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने लिखा था, ‘आज का सेमीफाइनल मैच बेहद स्पेशल है। खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।’ शमी की गेंदबाजी को लेकर पीएम ने लिखा था, ‘जिस तरह से शमी ने इस गेम और पूरे टूर्नामेंट में अब तक गेंदबाजी की है। वह क्रिकेट लवर्स पीढ़ियों तक याद रखेंगे। बेहतरीन खेल शमी।

Related Articles

Back to top button