ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

ताजमहल का दीदार करते हुए बुजुर्ग पिता को आया हार्ट अटैक, फौजी ने CPR देकर बचाई जान

आगरा: आगरा के ताजमहल में बुधवार को ताज दीदार करने आए दिल्ली के पर्यटक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद पर्यटक बेहोश होकर गिर पड़ा। ऐसे में पर्यटक के सैन्य अफसर बेटे ने सीपीआर देना शुरू कर दिया। पिता की छाती को पंप किया, तो अपने मुंह से सांस देने लगा। यह देखकर पर्यटक आसपास एकत्रित हो गए। बेटे की कुछ मिनट की मेहनत के बाद पिता को होश आने लगा। उसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों की मदद से बुजुर्ग पर्यटक को एंबुलेंस से आर्मी अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया।

हैरानी की बात ये है कि ताजमहल की सुरक्षा में तैनात किसी अधिकारी और व्यवस्था में लगे किसी जिम्मेदार व्यक्ति ने उनकी मदद नहीं की। गनीमत रही कि पर्यटक के फौजी बेटे को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी थी और उन्होंने तत्काल बेहोश पिता को सीपीआर देना शुरू कर दिया। करीब 1 घंटे तक बिना रुके लगातार प्रयास के बाद पर्यटक की सांसे लौट आई। इसके बाद वो पर्यटक को सदर स्थित मिलट्री हॉस्पिटल लेकर चले गए।

इस बारे में ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि पर्यटक को हार्ट अटैक की आशंका थी, सीपीआर देने के साथ ही सात मिनट के अंदर पर्यटक को हर चिकित्सा सुविधा मुहैया करा दी गई और उनको एंबुलेंस से आर्मी अस्पताल रवाना कर दिया गया। उधर, एक बार फिर से ताज नगरी आने वाले पर्यटकों के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button