ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

सचिन तेंदुलकर के इंटरनेशनल डैब्यू वाले दिन ही Virat Kohli ने लगाया 50वां शतक

खेल डैस्क : वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket world cup 2023) का सेमीफाइनल मुकाबला खेलते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने वनडे करियर का 50वां शतक ठोक दिया। यह विश्व कप में कोहली का तीसरा शतक है। वह इससे पहले बांग्लादेश और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भी शतक लगा चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 को वनडे डैब्यू किया था। विराट कोहली ने 34 साल बाद इसी दिन सचिन के वनडे में बनाए गए सर्वाघिक 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विश्व कप 2023 में विराट कोहली
85 बनाम अफगानिस्तान
55* बनाम अफगानिस्तान
16 बनाम अफगानिस्तान
103* बनाम बांग्लादेश
95 बनाम बांग्लादेश
0 बनाम इंगलैंड
88 बनाम श्रीलंका
101* बनाम साऊथ अफ्रीका
51 बनाम नीदरलैंड्स
100* बनाम न्यूजीलैंड

इन टीमों के खिलाफ लगाए हैं शतक
8 ऑस्ट्रेलिया
5 बांग्लादेश
3 इंगलैंड
6 न्यूजीलैंड
3 पाकिस्तान
5 साऊथ अफ्रीका
10 श्रीलंका
9 विंडीज
1 जिमबाब्वे

एक विश्व कप में सर्वाधिक स्कोर
694 विराट कोहली*, भारत (2023 विश्व कप)
673 सचिन तेंदुलकर, भारत (2003 विश्व कप)
659 मैथ्यूज हेडन, ऑस्ट्रेलिया (2007 विश्व कप)
648 रोहित शर्मा, भारत (2019 विश्व कप)
647 डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया (2019 विश्व कप)
*शतक पूरा करते ही

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 50+ स्कोर करने के मामले में भी विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। विराट और पोंटिंग दोनों 217 बार 50+ स्कोर बना चुके हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 264 बार 50+ स्कोर बनाया है। कुमार संगाकारा ने 216 बार तो जैक कैलिस ने 211 बार यह कारनामा कर दिखाया है।

विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर
8 – विराट कोहली (2023)
7 – सचिन तेंदुलकर (2003)
7 – शाकिब अल हसन (2019)
6 – रोहित शर्मा (2019)
6 – डेविड वार्नर (2019)

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड : 
डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (डब्ल्यू), मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

Related Articles

Back to top button