ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

‘कांग्रेस ने मुसलमानों को वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल किया’, KCR ने पूछा- किसकी निगरानी में बाबरी मस्जिद ढहाई गई?

कांग्रेस पर मुसलमानों को केवल ‘वोट बैंक’ के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को पूछा कि बाबरी मस्जिद का विध्वंस किसकी निगरानी में हुआ था। निजामाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ वाली टिप्पणी का परोक्ष संदर्भ देते हुए यह बात कही। राव ने कहा कि अगर कोई धर्मनिरपेक्ष है, तो यह उसके काम में प्रतिबिंबित भी होना चाहिए।

बाबरी मस्जिद का विध्वंस किसकी निगरानी में हुआ?
बीआरएस प्रमुख ने दावा किया, ‘‘हम (बीआरएस) धर्म और समुदाय की परवाह किए बिना सभी के साथ समान व्यवहार करते हैं। कांग्रेस ने आपको (मुसलमानों को) केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। आज भी, कांग्रेस नाटक करती है। वे कहते हैं कि हम ‘नफरत की दुकान’ बंद कर देंगे। मैं पूछ रहा हूं कि बाबरी मस्जिद का विध्वंस किसकी निगरानी में हुआ? इसे किसने करवाया? इसे समझने की जरूरत है।”

2014 के बाद कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ
राव ने कहा कि तेलंगाना के गठन से पहले अविभाजित आंध्र प्रदेश में कांग्रेस शासन के 10 वर्षों के दौरान अल्पसंख्यकों के कल्याण पर केवल 2,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जबकि बीआरएस सरकार ने इस पर 12,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में 2014 के बाद से बीआरएस शासन के दौरान कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है, जबकि कांग्रेस सरकार के दौरान ऐसे दंगे और कर्फ्यू आम बात थी। केसीआर ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सांप्रदायिक आधार पर लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करती है।

Related Articles

Back to top button