ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

कपूर को इस पत्ते पर रखकर जलाने से मिलेगा लाभ, नौकरी और व्यापार में मिलेगी सफलता

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में कपूर का बहुत बड़ा महत्व है। घर में पूजा के समय कपूर का विशेष महत्व होता है। कपूर को पवित्र और लाभकारी माना गया है, क्यों कि यह घर में फैली नकारात्मकता को दूर करता है। ज्योतिष में बताया गया है कि कपूर को कैसे और किसके साथ और किस बर्तन में जलाना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने बताया कि कपूर को अगर पान के पत्ते में रखकर जला जाए तो विशेष लाभ मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में इसका बहुत महत्व है। कपूर के पत्ते को पान पर रखकर क्यों जलाना चाहिए और किस समय जलाना शुभ होगा, चलिए जानते हैं।

कपूर का शुक्र ग्रह से संबंध है। शुक्र ग्रह के बारे में ज्योतिष शास्त्र में बताया है कि वह आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव के कारक हैं, इसलिए हम जब कपूर जलाते हैं तो शुक्र ग्रह को मजबूती मिलती है। कपूर को जलाने से व्यक्ति को धन, वैभव, सौभाग्य और प्रेम भरपूर मिलता है।

बुद्धि और एकाग्रता होगी मजबूत

पान का बुध ग्रह से संबंध होता है। बुध ग्रह के बारे में ज्योतिष शास्त्र में बताया है कि वह बुद्धि, एकाग्रता, त्वचा, वाणी, सुगंध, सौंदर्य और व्यापार के कारक हैं। हम जब कपूर के साथ पान के पत्ते को भी जलाते हैं, तो शुक्र के साथ बुध को मजबूती मिलती है। व्यक्ति को बुद्धि, त्वचा, एकाग्रता सब भरपूर मिलता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button