ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

आस्था पर प्रहार: ताजगंज और धनौली में विधर्मियो ने देवी प्रतिमा खंडित की, आक्रोश

आगरा। आगरा के ताजगंज और धनौली में विधर्मियो द्वारा श्रद्धालुओं की आस्था पर प्रहार किया गया । विधर्मियो द्वारा रामनवमी के दिन माहौल बिगाड़ने का दुस्साहस किया गया, जिसके कारण क्षेत्रीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है ।
      प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह विधर्मी समाज के अतिताइयो ने माता की सुंदर और सुसज्जित प्रतिमा को खंडित कर दिया । पूजा अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा को खंडित और टूटा हुआ देखा , इसके पश्चात स्थानीय नागरिकों में आक्रोश पनप गया और तनाव की स्थिति बन गई, पुलिस भी मौके पर पहुँच गई ।
        बता दें कि धनौली के नगला शंकरलाल में करीब तीस वर्ष पुराना दुर्गा देवी का मंदिर है । गांव के श्रद्धालु इसी मंदिर में पूजा अर्चना करते आ रहे हैं । नवरात्रि में प्रतिदिन भक्त गण यहां रात को भेंट और भजन संध्या का आयोजन करते हैं । सोमवार रात को भी मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन हुआ ।
       मंगलवार शुवह जब लोग पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो देखकर दंग रह गए । मंदिर में माता शेरों वाली की प्रतिमा खंडित पड़ी हुई मिली । उन्होंने गांव के अन्य लोगों को भी मामले की जानकारी दी । आननफानन में लोग मंदिर पर एकत्रित हो गए और पुलिस को भी सूचित कर दिया गया । अधिकारी मौके पर पहुँच गए ।
         ताजगंज में भी तोड़ी गई प्रतिमा
          ————————————–
धनौली के बाद ताजगंज क्षेत्र की एकता पुलिस चौकी के पास मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा को भी खंडित किया गया है । शंकर ग्रीन अपार्टमेंट के पास प्राचीन पथवारी माता का मंदिर है । सुबह जब लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो उन्हें देखा कि मंदिर में स्थापित मूर्तियां टूटी पड़ी है और उन्हें पास ही एक नाले में फैंक दिया गया। इस दोहरी घटना से लोगों में आक्रोश पनप गया और दोषियों की सीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे । सूचना पाकर मौके पर हिंदू वादी संगठनों के पदाधिकारी पहुंच गए और पुलिस भी पहुंच गई । पुलिस द्वारा लोगों को शांत कराने का प्रयास किया गया ।
       रामनवमी के मौके पर हुए दोहरे घटना क्रम से लोगों में आक्रोश पनप गया है और पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है । नागरिकों का कहना है कि नवरात्रि पर्व पर विधर्मी समाज के अनुयायियों द्वारा हिंदू आस्था पर चोट की गई है । आरोपियों को सीघ्र गिरफ्तार किया जाय ।
समाचार लिखे जाने तक गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी, फोर्स भी मौके पर मौजूद था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button