ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

एक गलती और गई जान! गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से ढाई साल के बच्चे की तड़प-तड़प कर मौत

आगरा: कहते हैं कि कभी-कभी छोटी सी लापरवाही भी बड़े नुकसान कर जाती है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। ऐसी ही एक उदाहरण आगरा में देखने मिला है। जहां गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई, बच्चे को गर्म पानी की बाल्टी में गिरा देख चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मामला थाना मलपुरा के धनौली इलाक़े का है। यहां एक ढाई साल के मासूम ताहिर के पिता इमरान ने बताया कि हादसा सोमवार दोपहर 2 बजे करीब हुआ। पत्नी शबनम बेटे ताहिर को अकेले खेलता छोड़कर नहाने गई थी। जब पत्नी नहा कर वापस लौटी, तो ताहिर गर्म पानी की बाल्टी में पड़ा था। ताहिर की गर्म पानी की बाल्टी में गिरकर तड़प-तड़प कर मौत हो गई थी। उसे देखकर शबनम की चीख निकल गई। वो ताहिर को पास के अस्पताल में लेकर भागे। वहां चिकित्सकों ने ताहिर को मृत घोषित कर दिया। मासूम ताहिर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं।
वहीं अपने जीगर के टुकड़े को खोकर मां शबनम गहरे सदमे में है। इस मामले में थाना मलपुरा प्रभारी अजय सिंह का कहना है कि आगरा में करंट लगने से बच्चे की मौत हुई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही हैं। प्राथमिक जांच जारी हैं।

Related Articles

Back to top button