ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

बहला-फुसलाकर की शादी, किराए के कमरे में साथ रहे, मारपीट कर छोड़कर भागा

फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद में जीजा ने नाबालिग साली से शादी करके दुष्कर्म किया। कुछ दिन साथ रहने के बाद वह उससे मारीपट कर छोड़कर चला गया। पीड़िता ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।नाबालिगा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी अनिल नाम के युवक से हुई थी। दोनों फतेहाबाद में किराए के घर में रहते हैं। 5 महीने पहले वह अपनी बहन के घर रहने आई थी। जहां उसकी जीजा अनिल से दोस्ती हो गई। कुछ दिन रहने के बाद वह वापस अपने घर चली गई। यहां भी उसकी अनिल से फोन पर बात होती रही।एक दिन उसके जीजा अनिल ने उसे मिलने की बात कही। साथ ही कहा कि अगर वह नहीं आई तो वह आत्महत्या कर लेगी। जिस पर वह मना नहीं कर सकी और उससे मिलने चली गई। उन्होंने मंदिर में शादी कर ली और अनिल के साथ डेढ़ माह किराए के कमरे पर रही। दोनों मर्जी से शारीरिक संबंध बनाते रहे। 10 सितंबर को वे फतेहाबाद आए और एक किराये के कमरे पर रहने लगे।युवती ने बताया कि एक दिन अनिल के पास उसके मां बाप का फोन आया और उसे छोड़ने के लिए कहा। जिसके बाद अनिल ने 28 सितंबर को उससे झगड़ा करते हुए मारपीट की और उसका हाथ जला दिया और उसे छोड़कर चला गया। जिसके बाद उसने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटन भेज दिया। बाल कल्याण समिति के सामने उसने यह पूरी बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने अनिल के खिलाफ दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button