ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

‘टाइगर 3’ मूवी को देखकर बेकाबू हुए भाईजान के फैंस, सिनेमाघर के अंदर ही फोड़ने लगे पटाखे

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दिवाली के दिन रिलीज हुई फिल्म को फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। भाईजान की इस फिल्म का जश्न मनाने के लिए फैंस ने सिनेमाघर के अंदर ही पटाखे फोड़ दिए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

सिनेमाघर में फोड़े पटाखे
महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव के एक थिएटर के भीतर ही दर्शकों ने पटाखे जलाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सिनेमाघर के पर्दे पर ‘टाइगर 3’ के सीन्स चल रहा है, जिसमें सलमान खान एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। भाईजान को देखकर फैंस बेकाबू हो गए और सलमान की जय-जयकार करने लगे। इसके बाद फैंस ने सिटियां बजाते हुए पटाखे जलाने शुरू कर दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग पटाखे जलाए जाने के बाद डर के मारे इधर-उधर भाग रहे हैं। सिनेमाघर में आतिशीबाजी देख सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए हैं। इस घटना को लेकर लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला 
एक रिपोर्ट की मानें तो सिनेमाघर के अंदर ‘टाइगर 3’ की स्क्रीनिंग के दौरान फैंस द्धारा पटाखे फोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र पुलिस भी हरकत में आई। मालेगांव पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 112 और 117 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

PunjabKesari

खुद को और दूसरों को जोखिम में न डाले
अब इस मामले को लेकर सलमाने खान की प्रतिक्रिया सामने आई है। भाईजान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, मैं ‘टाइगर 3 के दौरान सिनेमाघरों के अंदर आतिशबाजी के बारे में सुन रहा हूं। यह बहुत ही खतरनाक है। खुद को और दूसरों को जोखिम में डाले बिना फिल्म का आनंद लें और सुरक्षित रहें।’

Related Articles

Back to top button