ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कितना अफसोसजनक है…गाजा में हजारों लोग मारे गए हैं, समर्थन करने वाली सरकारों को शर्म आनी चाहिए: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने गाजा में इजराइली बमबारी में बड़ी संख्या में बच्चों के मारे जाने की निंदा करते हुए सोमवार को कहा कि इस तबाही का समर्थन करने वाली सरकारों को शर्म करनी चाहिए। गत सात अक्टूबर को इजराइल में हमास के हमले के बाद इजराइली सेना बमबारी कर रही है। इजराइल-हमास युद्ध में 11 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कितना निंदनीय और अफसोसजनक है… गाजा में 10,000 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें से लगभग आधे बच्चे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर 10 मिनट में एक बच्चे की मौत हो रही है और अब छोटे बच्चों को ऑक्सीजन की कमी के कारण उनके इन्क्यूबेटर से हटाना पड़ा और उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया गया।”

उन्होंने कहा, ‘‘फिर भी, इस नरसंहार का समर्थन करने वालों की अंतरात्मा पर कोई असर नहीं, कोई युद्धविराम नहीं… बस अधिक बम, अधिक हिंसा, अधिक हत्याएं और अधिक पीड़ा।” कांग्रेस नेता ने कहा कि इस विनाश का समर्थन करने वाली सरकारों को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने यह सवाल भी किया कि कब कहा जाएगा कि बहुत हो चुका?

Related Articles

Back to top button