ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

उत्तरकाशी टनल हादसा: झारखंड के 13 मजदूर भी सुरंग में फंसे, पाइप से दिया जा रहा ऑक्सीजन

गिरिडीह: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन साढ़े चार किलोमीटर लम्बी टनल में बीते रविवार सुबह भू-धंसाव के कारण मलवे में 40 मजदूर फंस गए। वहीं, इनमें से झारखंड के 13 मजदूर भी शामिल हैं।

PunjabKesari

फंसे मजदूरों में गिरिडीह के बिरनी के सिमराढाब के बुधन महतो का इकलौता पुत्र 25 वर्षीय सुबोध वर्मा व केशोडीह विश्वजीत वर्मा भी है। बताया जा रहा है कि दोनों 2 महीने पहले एनएचआई डीसीएल कंपनी में काम करने गए थे। वहीं, दूसरी ओर टनल में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत कार्य चल रहा है। सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरों से वॉकी-टॉकी के जरिए संपर्क हुआ है। प्रशासन द्वारा सुरंग में फंसे लोगों तक ऑक्सीजन व खाना पहुंचाया जा रहा है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि 12 नवंबर सुबह सभी मजदूर कार्य मे लगे हुए थे। इस दौरान सुरंग का एक हिस्सा बैठ गया। इससे सभी कार्यरत मजदूर व कर्मी फंस गए, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसआई के मुताबिक सभी लोग सकुशल हैं। उत्तरकाशी के जिला अधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि सिल्कियारा में निर्माणाधीन टनल के अंदर फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान तेजी से जारी है। फंसे हुए मजदूरों तक पानी के लिए बिछाए गए पाइप के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। सुरंग से मलवा हटाने और फंसे मजदूरों को निकालने के लिए एस्केप पैसेज बनाने का काम भी युद्ध स्तर पर जारी है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए राहत और बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के द्वारा विभिन्न राहत और बचाव एजेंसियों और तकनीकी संगठनों तथा एनएचआईडीसीएल का सहयोग लेकर के बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button