ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सोमालिया में भारी बारिश ने मचाई तबाही, विनाशकारी बाढ़ में 31 लोगों की हुई मौत

सोमालिया के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से कम से कम 31 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूचना मंत्री दाउद अवीस ने रविवार को राजधानी मोगादिशू में संवाददाताओं से कहा कि अक्टूबर के बाद से बाढ़ के कारण लगभग पांच लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है जबकि 12 लाख से अधिक लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से दक्षिणी सोमालिया के गेडो क्षेत्र में नागरिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है।

मानवीय मामलों के समन्वय से संबंधित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने बाढ़ से निपटने के लिए 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद दी है। उसने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी करके चेताया था कि 100 वर्षों में एक बार इतनी भीषण बाढ़ आने की आशंका रहती है। ओसीएचए ने कहा कि भले ही सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हों, लेकिन इतने व्यापक पैमाने पर आई बाढ़ के प्रभाव को केवल कम किया जा सकता है, उस रोका नहीं जा सकता।

ओसीएचए ने लोगों को बचाने के लिए ‘पूर्व चेतावनी और शीघ्र कार्रवाई’ की सिफारिश की है। बयान में कहा गया है कि दिसंबर तक जारी रहने वाले बारिश के मौसम में सोमालिया में लगभग 16 लाख लोगों का जीवन बाढ़ से प्रभावित हो सकता है और 15 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि नष्ट हो सकती है।

Related Articles

Back to top button