ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

सरकार को दी चेतावनी, कहा- जल्द मांगें पूरी नहीं की तो करेंगे बड़ा आंदोलन

महेंद्रगढ़: शहर में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।हरियाणा के महेंद्रगढ़ में मांगों को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने शहर में झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को चेतावनी की कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।नगर पालिका कर्मचारी संघ महेंद्रगढ़ के प्रधान पूर्ण कुमार एवं रिंकू ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व संबंधित हरियाणा कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को नगर पालिका के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर के मुख्य बाजार शंकर मार्केट, ब्रह्मदेव चौक, अंबेडकर चौक व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स होते हुए वापस नगर पालिका में प्रदर्शन समाप्त किया।उन्होंने बताया कि हमारी मुख्य मांगें कच्चे कर्मचारियों को पक्का और हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए। समान काम समान वेतन दिया जाए। हरियाणा सरकार ने 25 अप्रैल 2020 और 17 अगस्त के समझौते को लागू किया जाए। अगर सरकार ने अब भी हमारी मांगे नहीं मानी तो आगे आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button