ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने मुरैना में किया रोड शो, रमेश उपाध्याय व सुरेंद्र सिंह तोमर के लिए मांगे वोट।

मुरैना । मप्र में अपने दौरे पर गुरूवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने आप प्रत्याशी रमेश उपाध्याय व दिमनी से आप प्रत्याशी भगवंत मान के पक्ष में मुरैना में रोड शो किया। उन्होंने जनता से आप प्रत्याशी रमेश उपाध्याय व सुरेंद्र सिंह तोमर दिमनी को जिताने की अपील की। रोड शो में आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक और प्रदेश प्रभारी बीएस जून भी शामिल हुए। रोड शो को संबाेधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 साल में भाजपा और कांग्रेस दो ही पार्टियों ने राज किया। इन दोनों पार्टियों और नेताओं ने अपना घर भरने के सिवाय कोई काम नहीं किया। अगर ये लोग कुछ कर देते तो हमें आम आदमी पार्टी बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि जो काम आजादी के बाद 75 साल में नहीं हुए। वो दिल्ली और पंजाब में हो रहे हैं। आजकल दिल्ली में सरकारी स्कूलों में बड़े बड़े अमीरों के बच्चे जाते हैं। आज मुझे बड़ी खुशी है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चे आईआईटी खडगपुर में पढ़ने जा रहे हैं। गली गली में मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए। गरीब और अमीर सबका इलाज मुफ्त कर दिया। ये सारे काम आपके यहां भी हो सकते हैं। चाभी आपके हाथ में हैं। अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अंग्रेज दो सौ साल इकट्ठे लूट गए और अपने वाले 5-5 साल लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये और इनके बच्चे कुछ काम नहीं करते सिर्फ राजनीति करते हैं। अगर ये हार गए तो बेरोजगार हो जाते हैं। आम आदमी के बच्चे तो कुछ भी कर लेते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button