ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

महाकाल मंदिर में दीपावली के एक दिन बाद से बढ़ेगी दर्शनार्थियों की संख्या

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दीपावली के एक दिन बाद 13 नवंबर से दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ेगी। दीपावली के बाद करीब एक सप्ताह तक गुजरात व महाराष्ट्र के श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचेंगे। मंदिर प्रशासन द्वारा भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

दीपावली के अगले दिन से गुजरात व महाराष्ट्र क्षेत्र के श्रद्धालु तीर्थाटन के लिए निकलते हैं। बीते कुछ वर्षों में इस क्षेत्र के दर्शनार्थी बड़ी संख्या में महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते हैं। इस दौरान मंदिर के आसपास की होटलें व यात्री गृह फुल रहते हैं।

बाजार में भी खासी रौनक नजर आती है। महाकाल दर्शन के बाद यात्री कालभैरव, मंगलनाथ व चिंतामन गणेश मंदिर में भी दर्शन पूजन के लिए पहुंचते हैं। बता दें श्रावण मास के बाद से मंदिर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में थोड़ी कमी आई थी। दीपावली के चलते स्थानीय श्रद्धालु भी कम ही मंदिर पहुंच रहे हैं। दीपपर्व संपन्न होते ही आस्था का सैलाब उमड़ेगा।

दीपावली के दूसरे दिन सोमवती अमावस्या

दीपावली के दूसरे दिन सोमवती अमावस्या का महासंयोग बन रहा है। इस दिन देशभर से शिप्रा व सोमकुंड में स्नान करने आने वाले श्रद्धालु महाकाल दर्शन व महाकाल महालोक को देखने पहुंचेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस दिन से ही मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों की विशेष तैनाती की जा रही है।

Related Articles

Back to top button