ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

दीवार गिरने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार देर शाम कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से 3 बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे घर के आंगन में ही खेल रहे थे। हादसे के दौरान घर में कोई नहीं था। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हादसे का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आशंका जताई जा रही है कि बारिश के चलते हादसा हुआ है। तीनों बच्चे आपस में सगे भाई थे। पुलिस ने उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसा पाली थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पाली विकासखण्ड के राहा बड़े बहरा गांव निवासी बसंत यादव सोमवार को अपने काम पर गया हुआ थ। जबकि पत्नी खेत गई हुई थी। इस दौरान उनके तीनों बच्चे रुकेश यादव (4), रितेश यादव (6) और रुपेश यादव (8) घर में ही थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे तीनों बच्चे घर के आंगन में ही खेल रहे थे इसी दौरान तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंवे तो वहां दीवार गिरी हुई थी। इस पर ग्रामीणों ने डायल-112 को इसकी सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मिट्टी हटाई तो तीनों बच्चे नीचे दबे मिले। बताया जा रहा है कि तीनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। थोड़ी देर में जानकारी लगने पर परिजन भी पहुंच गए। तीनों बच्चों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Back to top button