ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस पर करें ये काम, धन की होगी वर्षा

इंदौर। इस साल धनतेरस का शुभ त्योहार 10 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह कृष्ण पक्ष के 13वें चंद्र दिवस पर मनाया जाता है। हर साल धनतेरस पर समृद्धि और भाग्य की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन नई चीजें खरीदना भी शुभ माना जाता है। यह पांच दिवसीय दिवाली उत्सव की शुरुआत का भी प्रतीक है। धनतेरस के दिन आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए कुछ उपाय किए जाएं, तो जीवन में कभी भी पैसों से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

धनतेरस पर करें ये उपाय

कमलगट्टा धन और सौभाग्य का प्रतीक है। अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन कमलगट्टे की माला से मां लक्ष्मी के किसी भी मंत्र का जाप करें, इससे आप पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

अगर आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां खत्म नहीं हो रही हैं, तो धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी को कमलगट्टे की माला चढ़ाएं। साथ ही मां को मखाने की खीर का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कमलगट्टा देवी मां को अत्यंत प्रिय है।

अगर आपके व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है, तो अपने कार्यस्थल पर मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद उनकी विधि-विधान से पूजा करें। देवी मां को कमलगट्टे की माला भी चढ़ाएं, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में बरकत बनी रहेगी।

धनतेरस पर करें इस मंत्र का जाप

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः:।।

ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button