ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

धनतेरस पर आजमाएं नमक के ये सरल उपाय, आप रहेगी देवी लक्ष्मी व भगवान धन्वंतरि की कृपा

इंदौर। धनतेरस से दिवाली का त्योहार शुरू हो जाता है। इस वर्ष दीपावली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। 10 नवंबर को धनत्रयोदशी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन्वंतरि की पूजा की जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर निकले थे। इस दिन बर्तना और सोना-चांदी खरीदने सहित उपाय करना लाभकारी होता है।

नमद खरीदें

धनतेरस के दिन कई तरह का सामान खरीदने की परंपरा है। इस दिन नमक खरीदना शुभ होता है। इससे रोग और दरिद्रता दूर होती है। देवी लक्ष्मी सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद देती हैं।

कांच के जार में नमक

घर में आर्थिक समृद्धि के लिए धनतेरस के दिन कांच की कटोरी में नमक लें। इस कटोरी को घर के उत्तर-पूर्व कोने में रखें। इस उपाय से घर की दरिद्रता दूर होती है।

नमक के पानी से पोंछा लगाएं

धनतेरस के दिन नमक के पानी से घर में पोंछा लगाए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। सुख-समृद्धि के साथ घरेलू कलह भी समाप्त हो जाएगी।

रिश्ते होंगे मधुर

अगर दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही है। ऐसे में धनतेरस के दिन एक कांच की कटोरी में नमक रखें। इस उपाय से दोनों के बीच मतभेद दूर हो जाते हैं और प्रेम बढ़ता है।

नौकरी के लिए समाधान

अगर आपको नौकरी नहीं मिल रही है या किसी काम में सफल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में रोज सुबह उठकर अपनी हथेली में थोड़ा नमक लें। इसके बाद अपने ऊपरसे पांच बार उतारकर बहते पानी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से जीवन की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। साथ ही मनचाही नौकरी मिलती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button