ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

शिअद विधायकों ने कहा-विश्वास प्रस्ताव का विरोध किया, विधानसभा स्पीकर को दिया लेटर

चंडीगढ़: शिअद के विधायकों द्वारा उनकी वोटों की गिनती विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ गिनी जाने संबंध में विधानसभा स्पीकर को दिया गया लेटर।शिरोमणि अकाली दल के विधायकों ने पंजाब विधानसभा सेशन के अंतिम दिन उनकी वोटों को विश्वास प्रस्ताव के समर्थन में गिना जाना AAP की शरारत कहा। विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और नच्छतर पाल ने कहा कि वे सदन की कार्यवाही की शुरुआत से आखिर तक विश्वास प्रस्ताव के विरोध में खड़े रहे। दोनों विधायकों ने कहा कि उन्होंने प्रस्ताव के विरोध में वोट डाली थी।भले ही स्पीकर द्वारा विश्वास प्रस्ताव के लिए हां-ना पूछे जाने पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन AAP द्वारा गलतफहमी के कारण उनकी वोट प्रस्ताव के समर्थन में गिनी गई। विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने उनकी वोटों को विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ गिनी जाने की अपील की है। वोटों को प्रस्ताव के समर्थन में गिनने पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए विधानसभा स्पीकर को इस संबंध में लेटर भी सौंपा है।शिअद से विधायक मनप्रीत सिंह अयालीविधायक नच्छतर पाल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने उन्हें जिम्मेदारी सौंप कर विधानसभा में बिठाया है। इसी कारण वह सदन छोड़कर नहीं गए। उन्होंने कहा कि वह विश्वास प्रस्ताव के समर्थन में न पहले थे और न ही अब हैं। बताया कि सदन कार्यवाही के दौरान उन्होंने प्रस्ताव के समर्थन में हाथ खड़ा नहीं किया था। ऐसे में उनकी वोट की गिनती प्रस्ताव के समर्थन में करना गलत है। नच्छतर पाल ने कहा कि यदि सदन में मौजूद कोई विधायक किसी प्रस्ताव के पक्ष में हां-ना नहीं करता है तो उसकी वोट प्रस्ताव के पक्ष में नहीं गिनी जा सकती। उन्होंने कहा कि AAP के पास सदन का रिकॉर्ड मौजूद है, वह जांच कर सकते हैं।शिअद से विधायक नच्छतर पालविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में गिनाई 93 वोटविधानसभा सेशन के अंतिम मिनटों में विश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोटिंग कराई गई थी। स्पीकर द्वारा पहले प्रस्ताव के समर्थन में हां कहकर हाथ खड़े करने को कहा गया। AAP के सभी विधायकों ने हाथ खड़े किए लेकिन शिअद के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और नच्छतर पाल ने हाथ खड़ा नहीं किया। इसके बाद स्पीकर ने प्रस्ताव के समर्थन में न कहने और हाथ खड़ा करने को कहा। लेकिन विधायक मनप्रीत अयाली और नच्छतर पाल ने इस दौरान भी अपना हाथ खड़ा नहीं किया और न भी नहीं बोला। ऐसे में विधानसभा स्पीकर ने उनकी वोट की गिनती विश्वास प्रस्ताव के समर्थन में की।

Related Articles

Back to top button