ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

विश्वेश्वरैया नहर में कार गिरने से पांच लोगों की मौत, सभी मृतक एक दूसरे के रिश्तेदार

कर्नाटक के मांड्या के पांडवपुरा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पांडवपुरा जिले के पास नहर में एक कार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी पांचों मृतक एक दूसरे के रिश्तेदार है। मैसूर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने जानकारी दी कि हमने उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।
मांड्या के उप प्रभागीय अधिकारी नंदीश ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी दी,”हमें मिली जानकारी के अनुसार, वे मैसूर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। हमने उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया है। हमारी जानकारी के अनुसार वे सभी रिश्तेदार हैं।”

हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। पुलिस ने मृतकों की पहचान चंद्रप्पा, धनंजय, कृष्णप्पा और जयन्ना के रूप में की है। वे भद्रावती के मूल निवासी थे और बिलिकेरे के एक होटल में दोपहर का भोजन करने के बाद तुमकुरु जिले के तिप्तूर जा रहे थे। शवों को पांडवपुरा सरकारी अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button