ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पूजा पंडाल में गैंगस्टर रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या

झारखंड के जमशेदपुर में दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है। यहां के टेल्को थाना क्षेत्र में एक दुर्गा पूजा पंडाल में गैंगस्टर रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रंजीत सिंह 20 सितंबर को ही जेल से छूटकर बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक, रंजीत सिंह पर 3  राउंड फायर किए गए। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में वर्चस्व की लड़ाई में हत्या का मामला सामने आ रहा है। बताया गया कि दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उस पर फायरिंग की।
एसपी विजय शंकर ने बताया, सोमवार को गैंगस्टर रंजीत सिंह अपनी 12 साल की बेटी के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में गया हुआ था। उसकी बेटी कार में ही थी और रंजीत बाहर निकलकर कुछ युवकों से बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक से आए बदमाशों ने रंजीत सिंह की बेटी से उसके पापा के बारे में पूछा और इसके बाद बेटी को कार से बाहर निकालने लगे। शोर सुनकर रंजीत कार के पास आया, तभी दोनों बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने रंजीत को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में रंजीत की बेटी बाल-बाल बच गई। पुलिस ने बताया, दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से पंडाल में 16 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, लेकिन घटनास्थल सीसीटीवी की पहुंच से बाहर था। इसका फायदा उठाकर बदमाश भाग निकलने में कामयाब हो गए। उधर, दिनदहाड़े हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत है।

Related Articles

Back to top button