ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश सैन्य फिल्म एयर फील्ड अफ्लोड दिखाई जाएगी

भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। सोमवार 06 नवंबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

दीपमाला :जीपी बिड़ला संग्रहालय में दीपावली के उपलक्ष्य में चिरागों की दस्तान प्रदर्शनी दीपमाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पीएचडी स्कालर खुशनूर अहमद का संग्रह है। समय सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक है।

दीपोत्सव मेला: मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की ओर से गौहल महल में दीपोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में प्रदेश भर के शिल्पियों की सामग्री उपलब्ध है। दीपावली पर खरीदारी के लिए यहां बहुत कुछ है। समय दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक है।

खादी महोत्सव: मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा भोपाल हाट परिसर, अरेरा हिल्स में खादी महोत्सव- 2023 का आयोजन किया जा रहा है। मप्र समेत 13 राज्यों के उत्पाद यहां आए हैं। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयाेजन किया जाता है। समय दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक है।

सैन्य फिल्म एयर फील्ड अफ्लोड का प्रदर्शन: शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर शाम पांच बजे से सैन्य फिल्म एयर फील्ड अफ्लोड दिखाई जाएगी। भारतीय नौसेना के एयर क्राफ्ट करियर पर आधारित और फिल्म्स डिवीजन आफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण नील गोखले तथा निर्देशन शांति एस. वर्मा ने किया है।

Related Articles

Back to top button