ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

दिवाली और छठ से पहले रेलवे ने दिया तोहफा, दिल्ली-पटना के लिए चलेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन

 दिवाली और छठ से पहले रेलवे ने दिया तोहफा फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ रेलवे ने इस साल दिवाली छठ के लिए 283 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसमें एक स्पेशल वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है । दिवाली और छठ पूजा के समय यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पहली बार स्पेशल ट्रेन के रूप में वंदेभारत एक्सप्रेस को भी चलाने का फैसला लिया है। नई दिल्ली-पटना और पटना-नई दिल्ली के लिए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

दिल्ली-पटना के लिए स्पेशल वंदे भारत

त्योहारों के समय में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। खास बात यह है कि दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए पहली बार स्पेशल ट्रेन के रूप में वंदेभारत एक्सप्रेस को शामिल किया गया है। नई दिल्ली-पटना के लिए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 16 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस करीब साढ़े 11 घंटे में नई दिल्ली से पटना का सफर तय करेगी।

वंदेभारत ट्रेन कब-कब चलेगी?

वंदेभारत एक्सप्रेस 11, 14 और 16 नवंबर को नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 7:25 बजे चलकर शाम 7 बजे पटना पहुंचेगी। 994 किलोमीटर लंबा यह सफर वंदेभारत करीब 11 घंटे 35 मिनट में पूरा करने की संभावना है। वापसी में 12, 15 और 17 नवंबर को पटना से सुबह 7:30 बजे चलेगी और शाम 7 बजे नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है। इस दौरान वंदेभारत एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन पर 5 मिनट और अन्य स्टेशनों पर केवल 2 मिनट रुकेगी। वंदेभारत एक्सप्रेस रास्ते में कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। नई दिल्ली से पटना के बीच यह गाड़ी नवंबर में कुल छह बार फेरे लगाएगी।

52 स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी

रेलवे के मु्ताबिक, दिवाली और छठ पर्व मनाने के लिए दिल्ली से लाखों यात्री अगले महीने बिहार, झारखंड और उत्त प्रदेश अपने घर जाएंगे। हर साल रेलवे उनके लिए पूजा स्पेशल रेलगाड़ियां चलाता है। इस साल भी अभी तक 52 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी जा चुकी है। यह ट्रेनें दोनों दिशाओं से कुल 522 फेरे लगाएंगी। इनके जरिए लगभग 10 लाख लोगों के लिए सीट की व्यवस्था की जा चुकी है। इसके साथ ही कुछ अन्य ट्रेनों का परिचालन करने को लेकर भी तैयारी चल रही है। सूत्रों की मानें तो इस साल उत्तर रेलवे यात्रियों के लिए लगभग 18 लाख सीट उपल्बध कराने का प्रयास कर रहा है।

Related Articles

Back to top button