ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सिसोदिया-संजय सिंह के बाद अब कविता का नंबर आएगा, दिल्ली शराब घोटाले को लेकर बोले अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि जांच एजेंसियां दिल्ली आबकारी नीति मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता सहित किसी को भी नहीं बख्शेंगी। मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोपपत्र में कविता के नाम का उल्लेख किया गया था। ठाकुर ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का तेलंगाना में सत्तारूढ़ दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के साथ कोई मौन सहमति है।

कविता का भी नंबर आएगा
सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा का बीआरएस के साथ कोई समझौता नहीं है। दिल्ली आबकारी नीति के संबंध में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए ठाकुर ने कहा, ‘‘उनका (कविता का) भी नंबर आएगा।” ठाकुर ने कहा, ‘‘कविता जी का नाम दिल्ली आबकारी नीति मामले में आया है और जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य (आप नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह) को भी नहीं बख्शा गया, दिल्ली के मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) को भी नोटिस जारी किया गया है। कविता का भी नंबर आएगा।”

किसी को बख्शा नहीं जाएगा
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी शामिल हैं…एक-एक करके उनका नंबर आएगा और घोटाले के सरगना केजरीवाल को पहले ही समन जारी किया जा चुका है।” ठाकुर ने यह भी कहा कि तेलंगाना में कालेश्वरम सिंचाई परियोजना में कथित भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया, ‘‘उनके पापों की उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी और उनका भ्रष्टाचार उन्हें जेल ले जाएगा।”

केसीआर पर लगाए ये आरोप 
ठाकुर ने के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘केसीआर आप अपनी पार्टी का नाम टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) से बीआरएस कर सकते हैं, लेकिन आप अपना भ्रष्ट चेहरा नहीं छिपा सकते। केसीआर अपने परिवार का भ्रष्टाचार नहीं छिपा सकते।” ठाकुर ने केसीआर पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने न तो युवाओं को नौकरी देने का अपना वादा पूरा किया और न ही 3,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया। बीआरएस नेता और पार्टी की विधान पार्षद कविता के नाम का दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दाखिल आरोपपत्र में उल्लेख किया गया था। ईडी ने हाल में केजरीवाल को कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था।

Related Articles

Back to top button