ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, मांगे थे 400 करोड़ रुपये

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी को धमकी भरे ई-मेल भेजे जाने की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने शनिवार को तेलंगाना और गुजरात से दो युवकों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिछले आठ दिन में अंबानी की कंपनी की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर कम से कम तीन ई-मेल भेजे गए, जिनमें भुगतान नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

अधिकारी ने कहा कि दो युवकों में से एक की पहचान गणेश रमेश वनरापति (19) के रूप में हुई है, जिसे मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने तेलंगाना के वारंगल से पकड़ा। दूसरे व्यक्ति को गुजरात से पकड़ा गया, जिसकी पहचान शादाब खान (21) के रूप में हुई है। प्रथमदृष्टया, वनरापति और खान धमकी भरे ई-मेल भेजने के लिए दो अलग-अलग ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर रहे थे। अंबानी के कार्यालय को 27 अक्टूबर को एक ई-मेल प्राप्त हुआ जिसमें प्रेषक ने 20 करोड़ रुपये की मांग करते हुए कहा, ‘‘यदि आप (अंबानी) हमें 20 करोड़ रुपये नहीं देंगे, तो हम आपको मार देंगे, हमारे पास भारत के सबसे अच्छे शूटर हैं।”

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अगले दिन एक और ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें 200 करोड़ रुपये की मांग की गई और धमकी दी गई कि ‘‘अगर मांगें पूरी नहीं की गईं, तो डेथ वारंट जारी किया जाएगा।” उद्योगपति के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर गावदेवी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अंबानी की कंपनी को एक और धमकी भरा ई-मेल सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति से मिला, जिसमें 400 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। वनरापति को यहां एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक अन्य आरोपी खान उच्च शिक्षित छात्र है। अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 387 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को मौत या गंभीर नुकसान का डर दिखाना) और 506 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत गिरफ्तार किया गया था और आगे जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button