ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

50 लोगों को ट्रॉली में बेठाकर सड़क पर दौड़ रहा ट्रैक्टर, मूकदर्शक बनी पुलिस

रायबरेली: कानपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के हादसे के बाद भी रायबरेली प्रशासन सुस्त नजर आ रहा है। एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली में तकरीबन 50 लोग सवार हैं और ट्रैक्टर तेज स्पीड से जा रहा है, लेकिन पुलिस और प्रशासन इसको संज्ञान नहीं ले रहा।वीडियो जगतपुर कोतवाली के गंग नहर पुल के पास का बताया जा रहा है। जहां लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली में 50 लोग बैठ कर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। जगतपुर पुलिस पूरी तरह मूकदर्शक बना है।प्रशासन और पुलिस लोगों को नहीं कर रही जागरूकस्थानीय समाजसेवी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिस तरह से कानपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से हादसा हुआ। उसी तरह अगर कोई हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार पुलिस-प्रशासन होगा। कानपुर में हादसा होने के बाद भी प्रशासन और पुलिस लोगों को जागरूक नहीं कर रही। एक साथ 50 लोग की जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और ट्रैक्टर ट्रॉली के मालिक को चेतावनी देकर छोड़ना चाहिए।पुलिस मामले की कर रही जांचसीओ डलमऊ अशोक सिंह ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है। जो जगतपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल करवाई जा रही। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button