ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

वर्ल्ड कप 2023 में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ

ICC World Cup 2023 के 29वें मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के साथ होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक लाजवाब रहा है। टीम इस मेगा इवेंट में अभी तक अजेय रही है। पांच मैचों में पांच जीत के साथ रोहित की पलटन प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक पर काबिज है। दूसरी ओर, इंग्लैंड की हालत बेहद खस्ता है और भारत के खिलाफ जोस बटलर की टीम को हर हाल में जीत चाहिए होगी।

कैसी खेलती है इकाना की पिच?

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच रोमांचक मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। लखनऊ के इस मैदान पर स्पिनर्स का बोलबाला रहता है। गेंद बल्ले पर फंसकर आती है और बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि, इस विश्व कप में पिच से बल्लेबाजों को भी मदद मिली है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में भी स्पिनर्स का जादू सिर चढ़कर बोला था।

क्या कहते हैं आंकड़े?

लखनऊ के इकाना स्टेडियम ने अब तक कुल 12 वनडे मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 3 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, चेज करने वाली टीम ने 9 मैचों में मैदान मारा है। यानी टॉस इस मुकाबले में काफी अहम किरदार निभा सकता है। याद रखिए कि ओस भी काफी महत्वपूर्ण रोल प्ले कर सकती है। पहली इनिंग में इस मैदान पर एवरेज स्कोर 229 का रहा है, तो दूसरी पारी में औसतन स्कोर 213 का है।

अश्विन की होगी टीम में एंट्री

लखनऊ के इकाना स्टेडियम से स्पिन गेंदबाजों का खासा मदद मिलती है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान रोहित तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। रविचंद्रन अश्विन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री तय मानी जा रही है। अश्विन अगर अंतिम ग्यारह में लौटते हैं, तो मोहम्मद शमी या सिराज में से किसी एक को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। शमी ने आखिरी मैच में पांच विकेट झटके थे। यानी हालिया फॉर्म को देखते हुए सिराज को आराम दिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button