ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

Diwali 2023 : शनिवार व रविवार को रहेगा पुष्य नक्षत्र, खरीदारी करना मानते हैं बहुत शुभ

जबलपुर। दीपोत्सव के पहले पुष्य नक्षत्र को शुभ माना जाता है। इस दिन नई वस्तु खरीदने का विशेष महत्व है। पुष्य नक्षत्र के लिए बाजार सज गए हैं। भवन, वाहन, भूमि, आभूषण आदि की खरीदी के लिए लोग पुष्य नक्षत्र का इंतजार करते हैं। पुष्य नक्षत्र के बाद दीपोत्सव है। ऐसे में व्यापारियों का मानना है, कि आज पुष्य नक्षत्र पर जमकर कारोबार होगा। व्यापारियों ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार आकर्षक ओर नए-नए डिजाइन लाए हैं। शनिवार से रविवार दो दिन तक पुष्य नक्षत्र है। सप्ताह के अंत में पुष्य नक्षत्र होने से बाजार में ग्राहक खरीदारी करने पहुंचेंगे।

वाहनों की गई बुकिंग

शहर के गाड़ियों के विभिन्न शोरुम में पुष्य नक्षत्र के लिए गाड़ियों की बुकिंग की गई है। कोई दो-पहिया तो कोई चार-पहिया खरीदना चाहता है। त्योहार में आटोमोबाइल सेक्टर में उछाल आया है। गाड़ियों में ग्राहको को लुभाने के लिए आफर दिए जा रहे है। साथ ही गिफ्ट भी दिए जा रहे है। गाड़ियों में नई लांच नहीं हुई, लेकिन कई गाड़ियों में कलर और फीचर्स आए है। जो ग्राहको को लुभा रहे हे। पुष्य नक्षत्र बहुत ही शुभ मुहुर्त होता है, जिसमें खरीददारी करना शुभ माना है। वाहनों की जबर्दस्त मांग है। शो रूम खुलने के बाद से देर रात तक ग्राहक गाड़ियों के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ बुकिंग करा रहे हैं।

अच्छा व्यापार होने की उम्मीद

पुष्य नक्षत्र पर सराफा व्यापारियों ने अच्छा व्यापार होने की उम्मीद जताई है। आभूषण व्यापारियों का कहना है, कि बहुत से ग्राहकों ने पुष्य नक्षत्र के लिए आभूषणों की बुकिंग पहले से करवा ली थी। लेकिन आभूषण शुभ मुहुर्त में भी घर ले जाते हे। इन दिनों हैवी लुक और लाइट वेट ज्वेलरी ज्यादा पसंद की जा रही है। ग्राहक की पसंद के अनुसार ही ज्वेलरी डिजाइन कर रहे है। भले ही ग्राहक पुष्य नक्षत्र में आभूषण खरीदते है, लेकिन उन्हें पहले की बुकिंग से ही रेट दिया जाता है। पुष्य नक्षत्र के लिए आभूषण के दाम अचानक से बढ़ जाते है। लेकिन एडवांस बुकिंग वाले ग्राहको को पहले के ही दाम से वस्तुएं दी जाती है।

कुछ ना कुछ सोना तो जरूर खरीदते हैं

विजय नगर निवासी रुपाली पटेल ने कहा कि पुष्य नक्षत्र बहुत ही शुभ माना है। प्रत्येक वर्ष पुष्य नक्षत्र पर आभूषण जरुर खरीदते है। इसके लिए ज्वेलर्स के लिए यहां पहले से बुfकंग करा ली िाी। पुष्य नक्षत्र के दिन आभूषण के दाम बढ़ जाते है, इसलिए पहले ही बुकिंग करवा ली थी। कुछ ही दिनों में दीपोत्सव आने है, इसलिए इसकी तैयारियां पहले से ही कर ली है। पुष्य नक्षत्र में कुछ ना कुछ सोना तो जरुर खरीदते हैं।

खरीदनी है टू-व्हीलर

राइट टाउन निवासी मंजू पटेल ने कहा कि इस बार पुष्य नक्षत्र में टू-व्हीलर खरीदना है। बेटे को ईवी खरीदना था। इसलिए हमे इसकी बुकिंग पहले से ही करवा ली थी। पुष्य नक्षत्र मुुहुर्त को बहुत ही शुभ माना है। इस दिन ज्यादा से ज्यादा लोग खरीदारी करते हैं। इसके लिए मुहुर्त भी निकलवाते हैं।

पुष्य नक्षत्र के दिन बाजार में जमकर भीड़ होती है। इस नक्षत्र में ग्राहकों का ज्यादा से ज्यादा रुझान आभूषणों की खरीददारी पर होता है। पुष्य नक्षत्र के लिए ग्राहकों के लिए नई-नई ज्वेलरी आइ्र है। शनिवार को पुष्य नक्षत्र के लिए ग्राहक अभी से पूछताछ करते है। कई ग्राहक शुभ मुहुर्त के लिए ज्वेलरी बुक करवाते है। और उसी मुहुर्त में ज्वेलरी उठाते है। सभी व्यापारियों ने पुष्य नक्षत्र की तैयारियां कर ली है।

राजा सराफ, अध्यक्ष सराफा व्यापारी संघ

Related Articles

Back to top button