ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

आज मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रदेव, इन राशि वालों को होगा बंपर फायदा

हिंदू पंचांग के मुताबिक, चंद्रमा धरती के सबसे करीब का ग्रह होने के कारण मानव पर इसका सबसे अधिक प्रभाव होता है। ऐसे में चंद्रदेव जब भी किसी राशि में गोचर करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर होता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, 1 नवंबर को चंद्रमा अपनी राशि बदलने वाले हैं और चंद्रमा वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ये गोचर इन राशि वाले लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

मेष राशि के लिए अनुकूल समय

चंद्रमा का गोचर मेष राशि वालों के लिए काफी अनुकूल साबित होगा। आर्थिक रूप से बहुत लाभ हो सकता है। करियर में उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में खूब प्रगति होगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुकून रहेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि वालों को मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

वृश्चिक राशि वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जीवन में आ रही परेशानियां दूर होगी। चंद्रमा के शुभ परिणाम की वजह से मन शांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। करियर के प्रमोशन हो सकता है। नौकरी बदलने के अवसर मिल सकते हैं। किसी शुभ कार्य में भागीदारी निभा सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले शुरू करेंगे नया बिजनेस

चंद्रमा का गोचर सिंह राशि वालों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। आर्थिक रूप से भी फायदा होगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगा। प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। सिंह राशि वालों को पारिवारिक जीवन में बहुत प्यार मिलेगा। किसी साझेदारी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button