ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

चंद्र दर्शन के बगैर पूरा नहीं होता करवा चौथ व्रत, जानें आपके शहर में चंद्रोदय का समय

इंदौर। करवा चौथ की रात चंद्रोदय होने का इंतजार व्रत करने वाली सभी महिलाओं को होता है। चंद्रमा के दर्शन के बगैर करवा चौथ व्रत को पूरा नहीं माना जाता है। चंद्र दर्शन के बाद ही महिलाएं पूजा करने के साथ व्रत तोड़ती है। ऐसे में आपके शहर में चंद्रोदय कब होगा और किस समय आपको पूजा करना चाहिए। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं पंडित आशीष शर्मा।

चंद्रोदय का सही समय

पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, आज 31 अक्टूबर यानी तृतीया तिथि की शाम को ही आप चंद्रोदय की सही टाइम नोट कर लें। इस समय में 52 मिनट का समय जोड़ लें, अगले दिन करवा चौथ पर ठीक इसी समय चंद्र दर्शन होंगे। पंडित आशीष शर्मा का कहना है कि ज्योतिष गणना में पृथ्‍वी की मासिक परिक्रमा करता चंद्रमा रोज लगभग 12 डिग्री आगे बढ़ता रहता है। यही कारण है कि कृष्ण पक्ष में हम पृथ्वी के किसी भाग से लगभग 50 मिनट बाद उस चंद्रमा को देख पाते हैं। बुधवार करवा चौथ का चंद्रमा मंगलवार उदित चंद्रमा के लगभग 52 मिनट बाद उदित होगा।

मध्य प्रदेश के शहरों में चंद्रोदय का समय

  • सिंगरौली: रात 8:05 बजे
  • रीवा: रात 8:10 बजे
  • अनूपपुर: रात 8:12 बजे
  • शहडोल: रात 8:13 बजे
  • कटनी: रात 8:15 बजे
  • जबलपुर: 8:19 बजे
  • सागर: रात 8:22 बजे
  • छिंदवाड़ा: रात 8:26 बजे
  • रायसेन: रात 8:27 बजे
  • भोपाल: रात 8:29 बजे
  • नर्मदापुरम: रात 8:29 बजे
  • इटारसी: रात 8:30 बजे
  • बैतूल: रात 8:31 बजे
  • सीहोर: रात 8:31 बजे
  • हरदा: रात 8:33 बजे
  • उज्‍जैन: रात 8:36 बजे
  • इंदौर: रात 8:37 बजे
  • धार: रात 8:40 बजे
  • खरगोन: रात 8:42 बजे
  • झाबुआ: रात 8:42 बजे
  • बड़वानी: रात 8:43 बजे

देश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय

  • ईटानगर: शाम 7:11 बजे
  • गौहाटी: शाम 7:22 बजे
  • कोलकाता: शाम 7:46 बजे
  • पटना: शाम 7:51 बजे
  • वाराणसी: रात 8:00 बजे
  • प्रयागराज: रात 8:05 बजे
  • नई दिल्ली: रात 8:15 बजे
  • जयपुर: रात 8:26 बजे
  • जोधपुर: रात 8:39 बजे
  • बांसवाड़ा: रात 8:41 बजे
  • सूरत: रात 8:54 बजे
  • राजकोट: रात 8:59 बजे
  • द्वारका: रात 9:07 बजे

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button