ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

पुलिस एवं प्रशासन जिला मुरैना द्वारा 01 दिवस में 124 आदतन अपराधियों को किया गया जिला मुरैना की सीमा से जिलाबदर ।

मुरैना। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक जिला मुरैना द्वारा जिला मुरैना के समस्त थाना क्षेत्र के ऐसे आपराधिक तत्वों जिनके विरूद्ध 02 या 02 से अधिक अपराध हैं अथवा ऐसे आपराधिक तत्व जो आगामी विधानसभा चुनाव के दारान शांति व्यवस्था कायम रखने में परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। एवं आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान को प्रभावित कर सकते हैं, उनके विरूद्ध जिलाबदर अथवा एन.एस.ए. की कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारीगण जिला मुरैना को निर्देशित कर विशेष अभियान चलाया गया, उक्त अभियान के तारतम्य में डॉ. अरविन्द्र सिंह ठाकुर अति पुलिस अधीक्षक जिला मुरैना के कुशल मार्गदर्शन में जिला मुरैना के समस्त थाना क्षेत्रों से ऐसे आदतन अपराधी जिनके विरूद्ध 02 या 02 से अधिक अपराध हैं अथवा जो आगामी विधानसभा चुनाव में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं उनके विरूद्ध जिलाबदर की कार्यवाही किये जाने हेतु प्रस्ताव श्री अंकित अष्ठाना, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मुरैना की ओर प्रेषित किये गये, जिस पर श्रीमान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी महोदय मुरैना द्वारा 164 आदतन अपराधियों को जिला मुरैना एवं समीपवर्ती जिला - ग्वालियर, भिण्ड, दतिया, श्योपुर एवं शिवपुरी की सीमा से बाहर करते हुए जिलाबदर का अंतिम आदेश पारित किया गया। यह उल्लेखनीय है कि उक्त 164 जिलाबदर में से दिनांक 31.10.2023 को 01 ही दिन में 124 आदतन अपराधियों को जिला मुरैना एवं समीपवर्ती जिलों की सीमा से बाहर करते हुए जिलाबदर का अंतिम आदेश पारित किया गया है। कई अन्य आदतन अपराधियों के विरूद्ध भी जिलाबदर की कार्यवाही कर उन्हें जिला मुरैना एवं समीपवर्ती जिलों की सीमा से बाहर किया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button