ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं साध्वी अनादि सरस्वती, सीएम अशोक गहलोत ने ग्रहण करवाई पार्टी की सदस्यता

जयपुर। राजस्थान में हिंदुत्व का चेहरा मानी जाने वाली साध्वी अनादि सरस्वती ने ‘कमल’ का साथ छोड़ कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस अपना-अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई हैं।

छोड़ा भाजपा का साथ

साध्वी अनादि सरस्वती ने कल (बुधवार) ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को अपना त्याग पत्र सौंपा था। पार्टी का प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए साध्वी ने अपने त्याग पत्र में लिखा था कि वो अपरिहार्य कारणों के चलते इस्तीफा दे रही हैं।

टिकट कटने से नाराज

ऐसी अटकलें हैं कि अजमेर की साध्वी अनादि सरस्वती जिले की उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन टिकट कटने से नाराज साध्वी ने अब भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का पंजा थाम लिया है।

Related Articles

Back to top button