ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

करनाल में बिल बनाने की एवज में मांगे थे 15 हजार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

करनाल: हरियाणा के करनाल की विजिलेंस ने भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के लिए बिसात बिछा रखी है। बस एक शिकायत और भ्रष्टाचारी जेल के अंदर। CM सिटी में रिश्वतखोर DTP, तहसीलदारों और कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ने के बाद अब पंचायती राज विभाग का जूनियर इंजीनियर यानी जेई विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया है। विजिलेंस की टीम ने जेई को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।आरोपी JE आनंद प्रकाश (53 वर्ष) निवासी रोहतक जिला के निदाना गांव का रहने वाला है। करनाल के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में JE के पद पर तैनात है।विजिलेंस के मुताबिक, शिकायतकर्ता नरेश कुमार एक ठेकेदार है। आरोपी JE आनंद प्रकाश ठेकेदार नरेश कुमार से निर्माण कार्य के बिल पास करने की एवज में 15 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। जिसकी शिकायत नरेश ने विजिलेंस को दी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने अपने हिसाब से नोट तैयार किए और उन सभी नोटों के नंबर नोट किए।उन्होंने नरेश कुमार को नोटों का पैकेट दिया ताकि जब जेई को यह पैकेट मिले तो विजिलेंस की टीम उसे रंगे हाथों पकड़ सके। इसके बाद नरेश कुमार आरोपी JE की बताई हुई जगह पर पहुंचा, जहां पर उसने जेई को 15 हजार की नकदी दी और तुरंत ही विजिलेंस की टीम ने आरोपी JE को काबू कर लिया। विजिलेंस की टीम ने आरोपी JE के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।कल किया जाएगा अदालत में पेशविजिलेंस इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि अब आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि खुलासा हो सके कि भ्रष्टाचार के इस मामले में सिर्फ JE ही शामिल है या फिर कोई बड़ा अधिकारी भी लिप्त है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस की टीम कड़ा एक्शन ले रही है।

Related Articles

Back to top button