ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

पैतृक जमीन के बंटवारे के मांग रहा था 3 हजार रुपये प्रति एकड़,75000 में सौदा हुआ तय

लुधियाना: विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किया गया पटवारी।पंजाब के जिला लुधियाना के कस्बा जगराओं में हलका हठूर के एक पटवारी को विजिलेंस अधिकारियों ने 5 हजार रुपये रिश्वत के साथ दबोचा है। आरोपी पटवारी की पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को रंगे हाथ विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है।विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी जसप्रीत सिंह को ग्राम हठूर तहसील जगराओं के रेशम सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। रेशम सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि पटवारी जसप्रीत सिंह उससे पुश्तैनी जमीन के बंटवारा करने के लिए 3 हजार प्रति एकड़ रिश्वत के रूप में मांग रहा है।25 एकड़ की जमीन होने के चलते 75 हजार रुपये में पटवारी ने उनसे सैटिंग की। मामले की पूरा जानकारी विजिलेंस अधिकारियों को पीड़ित देता रहा।सूचना की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पटवारी को मौके पर ही रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। दो आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से पहली किश्त के रूप में 5,000 हजार रुपये दिए थे।उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा, थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। विजिलेंस पटवारी को अदालत में पेश करेगी और रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि अन्य खुलासे हो सके।

Related Articles

Back to top button