ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चुनाव के लिए प्रशिक्षण में हस्ताक्षर करने के दौरान महिलाओं से धक्कामुक्की

सिवनी। आगामी विधान सभा चुनाव के लिए बुधवार को प्रशासन ने जिले की सभी जनपदों में चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय हैंड्सआन प्रशिक्षण आयोजित किया।सिवनी और बरघाट जनपद में हुआ यह प्रशिक्षण मात्र खानापूर्ति बन कर रह गया। सिवनी जनपद पंचायत में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण प्रशिक्षण में मुख्यालय समेत जनपद के दूरस्थ गांव से आए कर्मचारियों खासकर महिलाओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां भीड़ के बीच महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की व अभद्रता भी हुई।

महिलाओं ने कहा करवाचौथ के दिन होना पड़ा परेशान

सिवनी जनपद पंचायत में चुनाव कार्य में लगाएं गए विभिन्न विभागों के 1874 कर्मचारियों को सुबह छह बजे से बुला लिया गया।यहां प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों से रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवाए गए लेकिन हस्ताक्ष्रर कराने के लिए एक ही काउंटर बनाया गया।इससे कर्मचारियों को लंबी कतार में खड़े होकर घंटों परेशान होना पड़ा।वहीं हस्ताक्षर करने की टेबिल के पास बड़ी संख्या में भीड़ जमा होने के कारण धक्कामुक्कि हुई।ऐसे में महिलाओं ने स्वयं को असहज महसूस किया।

प्रशिक्षण का संचालन व्यवस्थित तरीके से नहीं किया गया

कुछ महिलाओं ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि बुधवार को करवाचौथ के दिन सुबह दस बजे से प्रशिक्षण में बुला लिया गया लेकिन प्रशिक्षण का संचालन व्यवस्थित तरीके से नहीं किया गया। इससे उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।उनका कहना था कि हस्ताक्षर के लिए कम से कम चार काउंटर काउंटर बनाए जाने चाहिए थे ताकि एक साथ एक ही काउंटर में भीड़ एकत्रित ना हो।हालांकि काफी विरोध व अव्यवस्था की जानकारी अधिकारियाें को लगने पर दोपहर एक बजे के बाद हस्ताक्षर कराने के लिए काउंटर की संख्या बढ़ाई गई।

कई कर्मचारी बिना प्रशिक्षण लिए लौटे

चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों को इवीएम मशीन के संबंध में तकनीकि जानकारी देने के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया था लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण यह प्रशिक्षण नाम मात्र का रह गया।प्रशिक्षण लेने आए कुछ कर्मचारियों ने बताया कि वह सुबह दस बजे वह जनपद पंचायत पहुंच गए थे।यहां हस्ताक्षर करने लगी भीड़ के कारण चार घंटे केवल हस्ताक्षर करने में ही लग गए।इसके कारण वह हस्ताक्षर करने के बाद बिना प्रशिक्षण लिए लौट गए।ऐसे ही अनेक कर्मचारी हस्ताक्षर करने के बाद इवीएम मशीन का प्रशिक्षण लिए बिना ही लौट गए।हैंड्सआन प्रशिक्षण सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक के लिए आयोजित किया गया था लेकिन प्रशिक्षण में शामिल होने आए कर्मचारियों के लिए नास्ता या भोजन की भी व्यवस्था नहीं की गई।

स्कूलों की पढ़ाई पर पड़ा प्रशिक्षण का असर

प्रशिक्षण में शामिल होने आए शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों व शिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण में एक साथ सभी को बुला लिया गया।ऐसे में किसी स्कूल में तीन शिक्षक है तो तीनों को ही प्रशिक्षण में शामिल होने आना पड़ा।इसके कारण स्कूलों में शिक्षकों के नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई।ग्रामीण क्षेत्र के अनेक स्कूलों में इसी तरह की स्थिति रही।

बरघाट में भी रही अव्यवस्था

जिले के बरघाट जनपद पंचायत में आयोजित हुए इस प्रशिक्षण में भी अव्यवस्था होने के कारण कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा।यहां भी व्यवस्थित तरीके से प्रशिक्षण आयोजित नहीं होने के कारण भीड़ जमा हुई।जिले की अन्य जनपदों में आयोजित हुए प्रशिक्षण में इस तरह की स्थिति नहीं बनी।

जनपद पंचायत में हुए प्रशिक्षण में हुई अव्यवस्था की जानकारी ली जाएगी।यदि इसमें किसी की लापरवाही पाई जाती है तो एक्शन जरूर लिया जाएगा।

पवार नवजीवन विजय सीईओ जिपं, स्वीप प्रभारी सिवनी

Related Articles

Back to top button