ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

सचिन पायलट ने टोंक सीट से भरा नामांकन, बोले- मुझे कहा गया है माफ करो, आगे बढ़ो

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने भी आज टोंक सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने से पहले सचिन पायलट ने एक रोड शो किया।

जीत के बाद तय होगा सीएम चेहरा

टोंक विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने से पहले, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “खरगे जी ने मुझसे कहा कि भूल जाओ, माफ करो और आगे बढ़ो। मैं केवल जो कह रहा हूं, उसके लिए जिम्मेदार हूं और दूसरे क्या कहते हैं, इसके लिए नहीं। हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाए। हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतने के बाद आलाकमान सीएम चेहरा तय करेंगे।”

25 नवंंबर को होगा मतदान

चुनाव आयोग ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पहले 23 नवंबर को मतदान की तारीख तय की थी, लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। अब आयोग ने वोटिंग की तिथि को 25 नवंबर कर दी है। राजस्थान में एक चरण में वोट डाले जाएंगे और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। गौरतलब है कि राजस्थान में 200 सीटों के लिए चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button