ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

टाटा मैजिक और ऑटो की आपस में जोरदार टक्कर, 2 की मौत और 3 अन्य गंभीर रुप से घायल

 बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह एक टाटा मैजिक वाहन और ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर में ऑटो सवार 2 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा कादरचौक थाना क्षेत्र के सकरी गांव के पास हुआ। इसी थाना क्षेत्र के गांव बरौरा के रहने वाले हरिश्चंद्र एवं गांव असरासी निवासी बुधपाल समेत तीन अन्य लोग आटो से अपने गांव से बदायूं आ रहे थे। सकरी गांव के पास टाटा मैजिक वाहन और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गयी जिससे आटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टाटा मैजिक और ऑटो की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 3 घायल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बुधपाल (45) व हरिश्चंद्र (48) को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को पहले जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। थाना कादरचौक के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीरपाल सिंह ने बताया कि दो लोगों की इस हादसे में मौत हुई है तथा बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां सलेमपुर इलाके के एक गांव में बाइक सवार 4 लोगों ने 75 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हत्या पुरानी दुश्मनी के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने कहा कि 75 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी रामभूल सिंह धान बेचकर अपने ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर उन पर गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मृतक शख्स हत्या के एक मामले में जेल में बंद था, वह 2021 में जेल से रिहा होकर बाहर आया था।

Related Articles

Back to top button