ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

भारतीय चुनाव आयोग ने सोमवार को उपचुनाव की घोषणा की। चुनाव आयोग के अनुसार छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 3 नवंबर को होंगे। परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।छह राज्यों की जिन सात सीटों पर विधानसभा के चुनाव होने हैं। वो महाराष्ट्र में अंधेरी पूर्व, बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट हैं। इसके साथ ही हरियाणा में उदमपुर और तेलंगाना में मुनुगोड विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। वहीं, चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा में धामनगर सीट में उपचुनाव का एलान किया गया है।इन विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना की तारीख सात अक्टूबर है। नामांकन की तारीख 14 अक्टूबर है। 17 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की तारीख है। तीन नवंबर को मतदान होंगे। छह नवंबर को उपचुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

हरियाणा की आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई ने इस्तीफा दे दिया था। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल गए थे। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। वहीं, बिहार की मोकामा सीट से आरजेडी के अनंत सिंह विधायक थे लेकिन एके-47 रखने के आरोप में उनकी सदस्यता रद कर दी गई थी। इसके चलते यहां पर उपचुनाव होना है। इसके साथ ही बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है।

Related Articles

Back to top button