ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

Idea-Vodafone पर आया संकट, नवंबर से बंद होगी की सर्विस!

अगर आपके पास भी Idea-Vodafone यानी V! का नेटवर्क है तो ये खबर आपके लिए है भारी कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी Vodafone-Idea के सामने एक और बड़ी चुनौती आने वाली है नवंबर महीने से आपकी सेवा प्रदाता कंपनी बंद हो सकती है। इससे करोड़ों ग्राहकों को झटका लगेगा।

दरअसल, मोबाइल टावर की दिग्गज कंपनी इंडस टॉवर्स ने ने वोडाफोन-आइडिया को बकाया रकम चुकाने के लिए कहा है। इसके साथ ही बकाया नहीं चुकाने की स्थिति में सर्विस बंद करने की भी चेतावनी दे दी है। अगर ऐसा होता है तो वोडाफोन-आइडिया के ग्राहकों की सर्विस भी प्रभावित हो सकती है।

कितना है बकाया: एक अन्य सूत्र ने कहा कि अमेरिकन टावर कॉरपोरेशन (एटीसी) भी अपने बकाये को सुरक्षित करने के लिए इसी तरह के कदमों पर विचार कर रही है। कंपनी के भारत में 75,000 मोबाइल टावर हैं। आपको बता दें कि वर्तमान में वोडा-आइडिया पर इंडस टावर्स का लगभग 6,800 करोड़ रुपये और एटीसी का 2,400 करोड़ रुपये का बकाया होने का अनुमान है।

क्या मिली है चेतावनी: इंडस टावर ने वोडाफोन-आइडिया ने अपने कर्ज को जल्द से जल्द चुकाने की बात कही है। कंपनी ने वोडाफोन-आइडिया से अपने मौजूदा मासिक कर्ज का 80 फीसदी रकम चुकाने और अगले महीने से पूरी रकम एक साथ चुकाने को कहा है। कंपनी ने अपने आदेश में कहा है कि अगर वोडाफोन-आइडिया पेमेंट नहीं करती है तो नवंबर के बाद से कंपनी की सेवा को बंद कर दिया जाएगा।

बता दें कि एयरटेल और रिलायंस जिओ के बाद vodafone-idea देश का तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क है। देश में इसके 25 करोड़ से अधिक कस्टमर हैं।

Related Articles

Back to top button