ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

30 अक्टूबर को राहु-केतु बदलेंगे चाल, चार राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक असर, हो जाएं सावधान

इंदौर। 30 अक्टूबर राहु-केतु चाल बदलकर दूसरी राशियों में प्रवेश कर जाएंगे। राहु मीन राशि और केतु कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। राहु-केतु डेढ़ साल में एक बार एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। 30 अक्टूबर में दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर राहु मेष राशि से निकलेगा और मीन राशि में प्रवेश करेगा। केतु तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेगा। राहु-केतु की गति बहुत धीमी होती है। राहु-केतु मायावी होते हैं। ज्योतिषशास्त्र में राहु-केतु को मायावी ग्रह माना गया है। राहु-केतु का प्रभाव अशुभ होता है। लोग राहु-केतु के प्रभावों से भयभीत रहते हैं। राहु-केतु सिर्फ अशुभ ही नहीं करते हैं। राहु-केतु आपके ऊपर मेहरबान होते हैं, तो आपकी सोये भाग्य को भी जगा देते हैं। राहु-केतु चाल बदलने पर कुछ राशियों के अच्छा करते हैं तो कुछ राशियों के बहुत गलत करते हैं।

आइए जानते हैं किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मेष राशि- मेष राशि वालों का मन नहीं लगेगा। उनके आत्मविश्वास की हानि होगी। आप गुस्सा करने से बचें। बातचीत करें तो संतुलित करें। आपके नौकरी में परिवर्तन होगा। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- आप गुस्से से बचना। पारिवार के साथ जीवन सुख में रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन सुख में कमी आएगी। शासन का सहयोग रहेगा।

मिथुन राशि- आपके मन में खुशी होगी। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। परिवार के साथ जीवन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में आप अच्छा करेंगे। मित्र का साथ मिलकर आप अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।

कर्क राशि- मन में उथल-पुथल रहेगी। मन खुश रहेगा, लेकिन गुस्से से बचें। परिवार आपके साथ ही रहेगा। शोध के कार्य में सफलता के आसार हैं।

सिंह राशि- मन खुश रहेगा, लेकिन नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। परिवार का साथ रहेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है। परिश्रम रहेगा, लेकिन आय में वृद्धि भी होगी।

कन्या राशि- आप बहुत आत्मविश्वास रहेंगे। आप मित्र के साथ मिलकर कारोबार में अच्छा कर सकते हैं।

तुला राशि- आपका मन परेशान होगा इस वजह से आत्मविश्वास में कमी आएगी। आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचें। आपकी आय कम होगी और खर्चे अधिक होंगे। पिता के स्वास्थ्य के बारे में ध्यान दें। आपके लिए मेहनत अधिक होगी।

वृश्चिक राशि- वाणी मधुर होगी, लेकिन मन से परेशान रहेंगे। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। नौकरी में अफसर सहायता करेंगे, लेकिन काम बदल सकता है।

धनु राशि- आपमें आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन मन से परेशान रहेंगे। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता करें। नौकरी में परेशानियां आएंगी। आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

मकर राशि- मन परेशान रहने से आत्मविश्वास कम होगा। माता के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। परिवार साथ मिलता रहेगा। भागदौड़ की वजह से खर्चों में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि- आप में आत्मविश्वास तो रहेगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। पढ़ाई में सफल होंगे। आय के साधन बन रहे हैं। घर में नया वाहन आ सकता है।

मीन राशि- आपका मन रहने से आत्मविश्वास रहेगा। भावनाओं पर काबू रखें। परिवार में मान-सम्मान रहेगा।

Related Articles

Back to top button