ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। युवक ने आर्थिक तंगी से तंग आकर फांसी लगाकर की आत्महत्या।

मुरैना मैं एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पेशे से मजदूर था। वह रात में अकेले अपने घर पर सो रहा था। उसी समय उसने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। फांसी लगाने के पीछे आर्थिक तंगी बताई जाती है। मामला बीते दिन शनिवार का है। बता दें कि, मृतक संजय पुत्र रामदयाल जाटव, उम्र 45 वर्ष, शहर की प्रेम नगर कॉलोनी में रहता था। वह पेशे से मजदूर था। मजदूर होने के कारण उसके घर में हमेशा आर्थिक तंग बनी रहती थी। इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा भी होता रहता था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। जब आर्थिक तंगी को लेकर उसके घर में अधिक कलाह हुई तो उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जैसा कि पुलिस ने प्राथमिक जांच में बताया। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें और भी कारण सामने आने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस ने युवक की लाश का पीएम करा कर, इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। कहती है पुलिस सिविल लाइन थाना प्रभारी वीरेश कुशवाहा ने बताया कि पहली नजर में मामला आर्थिक तंगी से उत्पन्न हुए गृह कलेश का सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button