ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

जयपुर समेत पूरे प्रदेश भर में सूर्य की तपिश बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। बारिश का दौर थमने के बाद प्रदेश में दिन-ब-दिन सूर्यदेव की तपिश का असर बढ़ रहा है। मौसम शुष्क होने से उमस से तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। कई जिलों में तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक,  प्रदेश में आगामी दिनों में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में 4-7 अक्टूबर तक कुछ इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर संभाग के पूर्वी हिस्सों को छोड़कर पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश स्थानों से मानसून विदा हो गया है। भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में चार से सात अक्टूबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
दरअसल, गुजरात और पाकिस्तान से लगते हिस्से में एक एंटी साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से दोबारा पश्चिमी हवाओं का असर तेज होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके चलते बारिश भी होगी।

Related Articles

Back to top button