ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मामूली विवाद पर लाठियों से भतीजे को बेरहमी से पीटा

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र आपसी विवाद को लेकर एक शख्स ने अपने भतीजे और उसके मां-बाप को लाठियों से पीट कर घायल कर दिया। इलाज के दौरान युवक भतीजे की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला जर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ये मामला चोपन थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि दस साल पहले शिव बैगा ने अपने छोटे भाई लाल धारी के घर का सामान जला दिया था जिसे लेकर दोनों भाइयों के बाीच तनाव का महौल रहता था। शनिवार रात किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया। शिव बैगा की पत्नी राजकुमारी अपने देवर लालधारी और भतीजे विनय को गाली देने लगी।

गाली सुनकर विनय ने गाली देने से मना किया लेकिन दोनों में झगड़ा बढ़ गया देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। इस दौरान शिव जमीन पर गिर गया। जिसके बाद नाराज होकर शिव बैगा ने पास रखी लाठी से विनय को पिटने लगा। झगड़े की आवाज सुनकर विनय की मां शांति देवी और पिता लालधारी मौके पर पहुंचे। बीच बचाव करने के दौरान उन पर भी शिव ने लाठियां बरसा दी।

देखते ही देखते घर के बाहर ग्रामीण इक्कठा हो गए। घटना की सूचना पर एम्बुलेंस, पीआरबी समेत चोपन पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल विनय, लालधारी और शांति को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं विनय की हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्तपाल भेज दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर शिव पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button