ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

फायर ब्रिगेड की टीमों और पुलिस ने शुरू की जांच, बड़े पांडालों के पास लगाई फायर ब्रिगेड

कानपुर: कानपुर पुलिस ने भी एक-एक दुर्गा पांडाल में शुरू की सुरक्षा को लेकर जांच।भदोही के दुर्गा पंडाल में आग लगने से पांच लोगों के जिंदा जलने के बाद कानपुर जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया। सोमवार को कानपुर के सभी प्रमुख दुर्गा पंडालों की क्षेत्रीय पुलिस और फायर ब्रिगेड के अफसरों ने जांच-पड़ताल की। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए लिहाज से मिली खामियों को भी दूर कराया।पंडाल के पास सुरक्षा को लेकर एहतियातन लगाई गई फायर ब्रिगेड।सभी पांडालों में सुरक्षा के इंतजाम शुरूकानपुर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि भदोही के दुर्गा पूजा पंडालों में आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए और कई गंभीर हैं। इस घटना को देखते हुए कानपुर में भी अलर्ट किया गया है।सीएफओ एमपी सिंह और डीसीपी, एसीपी और थानेदारों को आदेश दिया गया है कि अपने-अपने दुर्गा पांडाल का निरीक्षण करें। कहीं भी अनियमितता नहीं होनी चाहिए। शहर के सभी दुर्गा पूजा पांडालों में सुरक्षित पूजा होनी चाहिए।इसके बाद से फायर ब्रिगेड और पुलिस ने शहर के सभी दुर्गा पंडालों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। शहर में 285 छोटे-बड़े दुर्गा पंडालों में पूजा चल रही है। सभी का एहतियातन निरीक्षण शुरू कर दिया गया।पांडालों में लगवाए अग्निशमन यंत्र, फायर ब्रिगेड भी मौजूदसीएफओ एमपी सिंह ने बताया कि शहर के सभी छोटे-बड़े दुर्गा पांडालों में फायर एक्सटिंग्विशरलगाने का आदेश दिया गया है। कानपुर के सभी प्रमुख दुर्गा पूजा पंडाल और रामलीला के मंचन वाले पंडालों के पास एहतियातन फायर ब्रिगेड का भी इंतजाम किया गया है। इससे कि अगर कोई घटना होती है तो उसे फौरन काबू पाया जा सके।

Related Articles

Back to top button