ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तराखंड

पूर्व सीएम की कार हुई हादसे का शिकार, अस्पताल में हुए भर्ती, जानें अब कैसी है हालत?

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार का देर रात उधम सिंह नगर के काशीपुर में डिवाइडर से टकराने के बाद एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान वो हल्द्वानी से काशीपुर आ रहे थे। एक्सीडेंट के बाद हरीश रावत के सीने में चोट आई है। गाड़ी में सवार पूर्व सीएम के PSO और अन्य सहयोगियों को भी चोट आई है। उनके हाथ और सिर पर चोट लगी है।

पूर्व सीएम हरीश रावत के पांव और सीने में चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने देर रात सीटी स्कैन और अन्य जांच के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत को खतरे से बाहर बताया। पुलिस के अनुसार पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलवार रात अपनी कार से कुछ कार्यकर्ताओं के साथ हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे थे। देर रात करीब 12.05 बजे बाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक लोडर वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में आगे की सीट पर बैठे पूर्व सीएम को जोर का झटका लगा।

 घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे। सीओ भंडारी ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व सीएम के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिलते ही काशीपुर, बाजपुर और आसपास के कांग्रेसी नेता भी अस्पताल पहुंच गए। उपचार के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत को आराम के लिए एक होटल में चले गए।

Related Articles

Back to top button