ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने दिया भाजपा से इस्तीफा, आप पार्टी ने बेटे को दिया है मुरैना से टिकट

ग्वालियर। चंबल अंचल के भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने अपने सभी पदों के साथ भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। वह स्वयं अपनी उम्मीदवारी न मिलने तथा पार्टी में उपेक्षित होने से काफ़ी समय से नाराज थे। उनके पुत्र राकेश रुस्तम सिंह ने तीन दिन पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और बसपा ज्वाइन कर ली थी। वह बसपा से मुरैना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि रुस्तम सिंह भाजपा में गुर्जर नेता था और आईजी के पद से रिटायरमेंट लेकर भाजपा में शामिल हुए थे। वे 2003 में मुरैना विधानसभा से विधायक चुने गए थे और प्रदेश सरकार में मंत्री बने थे।

इसके बाद वे 2008 में चुनाव हार गए थे। 2014 में एक बार फिर चुनाव जीते और सरकार में मंत्री बने। इसके बाद 2018 के चुनाव में वे हार गए थे। उप चुनाव में उन्हें मौका नहीं दिया गया। इसके बाद 2023 में जब उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो उनके पुत्र राकेश सिंह ने बसपा की सदस्यता ले ली। रुस्तम सिंह ने अपना इस्तीफा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित प्रदेश संगठन मंत्री, जिला जिध्यक्ष व जिला संगठन मंत्री को भेजा है।

Related Articles

Back to top button