ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

दशहरा पर बनने जा रहे हैं 5 अद्भुत शुभ संयोग, प्राप्त होगा कई गुना लाभ

इंदौर।  हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा पर्व मनाया जाता है। इससे पहले आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है। सनातन शास्त्र में कहा गया है कि दशहरे की तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसलिए हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी मनाई जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार दशहरा पर्व पर इस बार पांच अद्भुत संयोग बन रहे हैं। आइए, आपको दशहरा पर बनने वाले शुभ योग और पंचांग के बारे में बताते हैं।

दशहरा तिथि

पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 23 अक्टूबर को शाम 5.44 बजे प्रारंभ होगी और अगले दिन 24 अक्टूबर को दोपहर 3.14 बजे समाप्त होगी।

विजय मुहूर्त

विजय मुहूर्त दोपहर 1.58 बजे से 2.43 बजे तक रहेगा।

दशहरा पूजा समय

दशहरे के दिन पूजा का समय 2 घंटे 15 मिनट तक है। विजयादशमी के दिन पूजा का शुभ समय दोपहर 1.13 बजे से 3.18 बजे तक रहेगा।

रवि योग

दशहरे पर रवि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 06:27 बजे शुरू होकर दोपहर 03:28 बजे तक रहेगा। इसके बाद शाम 06:38 बजे से पूरी रात रहेगा।

वृद्धि योग

ज्योतिषियों के अनुसार, दशहरा पर अत्यंत लाभकारी वृद्धि योग बन रहा है। यह शुभ योग 25 अक्टूबर को दोपहर 3.40 बजे से दोपहर 12.14 बजे तक रहेगा।

करण

दशहरे के दिन दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक गर करण रहेगा। इसके बाद पूरी रात वणिज करण है। वणिज एवं गर करण शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माने गए हैं।

सूर्योदय – सुबह 06.27 पर।

सूर्यास्त – शाम 05.43 पर।

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04.45 से सुबह 05.36 तक।

अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11.43 से 12.28 तक।

गोधूलि बेला मुहूर्त – शाम 05.43 से 06.09 तक।

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11.40 बजे से 12.31 बजे तक।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button