ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पानीपत जेल के DSP की जिम में मौत, पल भर में ऐसे गई जान, मची सनसनी

हरियाणा के पानीपत जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक हरियाणा पुलिस के डीएसपी जोगिंदर देसवाल की जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान मौत हो गई। वह पानीपत जेल में डीएसपी के पद पर तैनात थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह रविवार की रात को करनाल स्थित अपने घर में थे। सुबह वह जिम गए तो वहीं व्यायाम के दौरान गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अब तक मौत की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि हार्ट अटैक के चलते डीएसपी देसवाल की मौत हुई है। बीते कुछ दिनों में ऐसी तमाम खबरें आई हैं, जब जिम करते हुए लोगों की मौत हो गई। इसी साल जोगिंदर देसवाल चर्चा में आए थे, जब उनके बेटे ने उनका आईडी कार्ड दिखाकर टोल प्लाजा को पार करने की कोशिश की थी। देसवाल के बेटे को हरियाणा पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल आशीष कुमार ने पकड़ा था, जो सिंघम के नाम से चर्चित रहे हैं।

जिम, डांस और कोई अन्य एक्टिविटी के दौरान मौतों की खबरें बीते कुछ सालों में तेजी से बढ़ी हैं। खासतौर पर 30 साल से भी कम उम्र के लोगों की मर जाने की घटनाएं चौकाने वाली रही हैं। गाजियाबाद के खोड़ा में पिछले दिनों 19 साल के एक लड़के सिद्धार्थ कुमार सिंह की जिम में मौत हो गई थी। वह ट्रेड मिल पर दौड़ रहा था और इसी दौरान गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button